रितेश गुप्ता@ थांदला बीती रात को झाबुआ जिले के थांदला पुलिस थाने में काकनवानी क्षेत्र के एक युवा रादु वसुनिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 501 (1) (2) के तहत FIR दर्ज की गई है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी पोस्ट में ब्राह्मण समाज के ऊपर आपत्तिजनक शब्द लिखे साथ ही आरएसएस के प्रति भी अपमानजनक शब्दो का इस्तेमाल करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ, प्रज्ञा ठाकुर और बाबा रामदेव को लेकर भी अप्रिय बाते लिखी गई है। इस फेसबुक पोस्ट के सामने आने बाद ही बीजेपी एव संघ से जुड़े कई कार्यकर्ता सक्रिय हो गए थे। देर रात को मामले में FIR दर्ज की गई। थांदला एसडीओपी मनोहरसिंह गवली ने बताया कि चूंकि फरियादी मेघनगर थाना क्षेत्र के रम्भापुर का रहने वाला है, इसलिये FIR को जांच के लिए मेघनगर थाने भेजा जा रहा है। साथ ही आरोपी रादु वसुनिया की गिरफ्तारी की प्रयास जारी है। इसी बीच मामले में FIR दर्ज होने के बाद रादु वसुनिया की ओर से भी फिर से फेसबुक पोस्ट अपलोड की गई, जिसमें उसने अपनी पुरानी पोस्ट के लिए माफी मांगी है। Post navigation प्रशासन से सर्वसमाज प्रमुखों की बैठक लेकर की पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग की अपील होम्योपैथिक के लाइसेंस पर एलोपैथिक इलाज कर रहे डाक्टर को SDM ने पकड़ा; डाक्टर को थाने बैठाकर दवाइयां बरामद कर ले गए SDM