https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2020/04/VID-20200404-WA0004.mp4 आलीराजपुर Live Desk बोरी में लाकडाउन का ठीक ढंग से पालन न होने की सूचना पर पहजंचे जोबट एसडीएम अखिल राठौर ने बोरी के इस्लामपुरा इलाके में होम्योपैथिक के डॉक्टर मसीद खान के यहां कार्यवाही की है। दरअसल यहां सारा बाजार बंद था और मसीद खान का क्लिनिक खुला हुआ था। एसडीएम की टीम जब क्लिनिक में घुसी तो पाया कि डाक्टर के पास होम्योपैथिक लायसेंस है लेकिन क्लीनिक में 8 बक्से एलोपेथिक के भरे हुए पड़े है, इसे आपत्तिजनक मानकर एसडीएम की टीम डाक्टर मसीद को बोरी थाने ले आई। जहां डाक्टर अमित को बुलाकर मामले को प्रशिक्षण कर कार्यवाही करने का आदेश दिया। वही बरामद एलोपेथिक दवाईयां अपने साथ जोबट ले गए और वहां पर सिलबन्दी में रखा है। समाचार लिखे जाने तक फिलहाल कानूनी कार्यवाही या FIR नही हुई है। Post navigation फेसबुक पर RSS ओर PM मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज; आरोपी की तलाश शुरू…. 4 महीने पहले बोरी आये थे मौलाना साहब; प्रशासन कराएगा उनकी पूरी जांच…