रितेश गुप्ता, थांदला नगर से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजस्थान के ग्राम कुशलगढ़ में करुणा के दो पॉजिटिव मरीज आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत प्रशासन द्वारा नगर में मुनादी की गई की वर्तमान में संपूर्ण देश में कोरोनावायरस की महामारी फैल गई है। उक्त महामारी से बचने के लिए लोग डाउन किया गया है ,थांदला के नजदीकी कुशलगढ़ में उक्त बीमारी की संक्रमित मरीज पाए गए हैं क्योंकि विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि कुछ दिवस पूर्व संक्रमित व्यक्तियों के परिजन में हुई मृत्यु के दौरान अंतिम यात्रा में कुछ लोग थांदला से सम्मिलित होने पहुंचे थे वह सभी सिविल हॉस्पिटल थांदला कर अपना परीक्षण अवश्य करवा लेवे। ताकि पूरे नगर एवं आपके परिवार को सुरक्षित रखा जा सके उक्त मुनादी नगर परिषद थांदला द्वारा जिला प्रशासन के आदेश अनुसार की गई । Post navigation लॉकडाउन में प्रआर ने गौवंशीय पशु गाय-बछड़े की सेवा की सांसद जी एस डामोर पहुंचे थांदला विधानसभा लॉक डाउन किया मुआयना; जन्मदिवस पर गरीबों को वितरित किया राशन