मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आम्बुआ (अलीराजपुर) आम्बुआ कस्बे में एक माल वाहन ट्रक नं. एमपी 09 जीएफ 5529 विगत दिनों से खड़ा हुआ ट्रक इंदौर से खेरची का सामान भर कर आया था जिसे आम्बुआ आजाद नगर आदि स्थानों के व्यापारियों को सामान देना था मगर इसी बीच एक दिन का जनता कर्फ्यू तथा इसके बाद लाॅक डाउन होने के कारण माल खाली नहीं हो पा रहा है जिससे जहां व्यापारियों को हानि होगी वहीं ग्राहकों को रोजमर्रा के सामान की किल्लत होगी। हमारे आम्बुआ संवाददाता के निवास से कुछ दूरी पर खड़ा लोडेड ट्रक नं. एमपी 09 जीएफ 5529 कुछ के ड्राइवर सुंदर सिंह चौहान ने बताया कि इंदौर से किराना तथा अन्य खेरची सामान भरकर लाया था। इसी बीच जनता कर्फ्यू लग जाने के कारण उसके ट्रक आम्बुआ में खड़ा कर दिया ।

आम्बुआ तथा आजाद नगर भाबरा आदि स्थानों के व्यापारियों का सामान है जनता कर्फ्यू के बाद लाॅक डाउन हो जाने के कारण माल खाली कराने नहीं जा पा रहा। सामान से भरा ट्रक खड़ा है जिसकी रखवाली उसे स्वयं करना पड़ रही है स्मरण रहे कि लाॅक डाउन के बावजूद नागरिकों को रोजमर्रा के सामान की किल्लत नहीं होने का शासन प्रशासन का भी वादा है फिर यह ट्रक खाली क्यों नहीं कराया जा रहा है प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा हुई है मजदूरों का पास बनाकर ट्रक खाली कराने का आश्वासन दिया गया है। -संतोष थेपडिया, जिला व्यापारी संघ अध्यक्ष
अलीराजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *