फिरोज खान, अलीराजपुर विगत 28 अक्टूबर को अज्ञात लुटेरों ने फरियादी संतोष पिता कन्हैयालाल राठौर से बाइक रोकर उनसे मोबाइल, चंदन का मोबाइल व नकदी एक हजार रुपए, पैनकार्ड, एटीएम, बाइक का रजिस्ट्रेशन कार्ड लूट कर भाग गए थे। फरियादी संतोष निवासी बड़ीखट्टाली ने जोबट थाना पहुंचकर लुटेरों के खिलाफ भादवि की धारा 392 का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके पश्चात एसपी विपुल श्रीवास्तव, एएसपी, एसडीओपी जोबट के आदेश व मार्गदर्शन में जोबट थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चौहान व थाने की टीम गठित कर मुखबिर की सूचना पर आरोपी भारत पिता कुंवरसिंह अजनार उम्र 19 वर्ष निवासी उंडारी तडवी फलिया व रवि उर्फ प्रजनसिंह अजनार आयु 29 वर्ष निवासी उंडारी तडवी फलिया को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त बाइक हीरो पैशन लाल कलर की, एक धारदार फालिया पुलिस ने जब्त किया। वहीं एक आरोपी सुरम पिता भुसु अभी फरार है। इस कार्रवाई जोबट थाना प्रभारी कैलाश चौहान, पीएसआई कुलदीपसिंह राठौर, प्रआर फारुख, आर निलेश, आर गजेंद्र , आर रमेश की भूमिका सराहनीय रही। ) Post navigation जनमित्र शिविर संपन्न आपकी सरकार आपके द्वार के तहत शिविर संपन्न अयोध्या फैसले पर सभी धर्मो के प्रमुखों ने दिया संदेश “हम सब एक हैं”