झाबुआ। फरियादी मनोहर सिंह पिता गोवर्धनसिंह राठौर, निवासी झाबुआ ने बताया कि वह बोरी से झाबुआ आ रहा था कि ग्राम नवापाडा में लुटेरों ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे नीचे गिर गए इस दौरान बैग छीनकर भाग निकले। बैग में बैंक की चाबिया व ऋण प्रतिभूति के दस्तावेज थे। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। Post navigation चौपाल में कलेक्टर का फरमान मुख्यालय पर नहीं रहने वाले सचिव को नौकरी से धोना होगा हाथ दिल्ली में 25 अक्टूबर को आयोजित होगा विशाल जनजातीय महोत्सव