झाबुआ लाइव डेस्क। मेघनगर थाने के हवालात मे बंद धारा 498-क का आरोपी उदयसिंह पिता कुबरे सोलंकी ने रात्रि में आरक्षक रूपसिंह से पीने का पानी मांगा पानी देने के लिए आरक्षक ने जैसे ही लाॅकअप खोला आरोपी धक्का मारकर थाने की छत से नीचे कूद गया। पुलिस स्टाॅफ की सजगता से आरोपी को वापस पकड़ा लिया गया लेकिन इन सबके बीच छत से कूदने के कारण आरोपी को चोट लगने की वजह से झाबुआ जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। प्रकरण में थाना मेघनगर ने आरोपी पर धारा 224 भादवि का मामला दर्ज कर लिया। Post navigation सीइओ के खिलाफ लामबंद हुए विधायक-सरपंच, कलेक्टर से की शिकायत तेंदुए के हमले मे घायल ग्रामीण की मौत