अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से पारससिंह भदोरिया की रिपोर्ट- जोबट उदयगढ़ विकास खंड के कई सरपंचो ने उदयगढ़ जनपद सीईओ भूरसिंह रावत की शिकायत प्रभारी कलेक्टर शेलेन्द्र सिंह से की इस मौके पर सरपंचो के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जोबट विधायक माधौसिंह डावर, उदयगढ मण्डल अध्यक्ष राजू मुवेल मौजूद थे सरपंचो का कहना है , की जनपद सीईओ भूर सिंह रावत कलेक्टर साहब के रात्रि चौपाल व ग्रामीण प्रोग्राम की सूचना उन्हें नहीं मिलती व सीईओ के ढीले रवैये के कारण सरपंच नाराज थे। इसलिए की शिकायत :-जोबट एसडीएम व प्रभारी कलेक्टर द्वारा की जा रही रात्रि चौपाल व स्वच्छ भारत मिशन के गांव में होने वाले प्रोग्राम में सरपंचो को विभाग द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जाती। साथ ही जनपद सीईओ भूरसिंह रावत द्वारा सरपंचों को कार्यक्रम का कोई संतुष्ट पूर्वक जवाब नहीं दिया जाता। Post navigation हर्ष भट्ट-आचार्य नामदेव आचार्य पुनः बने जिला कांग्रेस प्रवक्ता लाॅकअप में बंद कैदी ने मांगा पानी ओर धक्का देकर छत से कूदा