जितेंद्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत आज एक वृद्ध की लाश फांसी के फंदे पर नाले के पास पेड़ से लटकी हुई मिली। मृतक की पहचान भुवान सिंह उम्र 67 वर्षीय निवासी ग्राम अजंदा बाजार फलिया के रूप में हुई है। परिजन ने बताया 7 अगस्त को भुवान गांव में दिवासा के दिन से गायब था जिसकी नानपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। आज मृतक के पुत्र हरलिया ने उसकी लाश नाले के पास पेड़ पर लटकी देखी। पुलिस ने मर्ग कायम कर नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के बाद लाश परिजनों सौंपी। नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनसिया ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। Post navigation हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली रैली, नशामुक्ति की शपथ ली आलीराजपुर जिले के इन ग्रामीणों को नहीं पता है क्या होता है आजादी का अमृत महोत्सव, पढ़े क्या है पूरा मामला