जितेन्द्र वाणी @ नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम राजवाट निवासी बबलू पिता प्रकाश कनेश उम्र 18 वर्ष की लाश तालाब किनारे मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानपुर से चार किलो मीटर दूर स्थित ग्राम राजावाट के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बबलू पिता प्रकाश घर से एक दिन पहले निकला था तथा नही लोटा तो परिजनों ने रिस्तेदारो व परिचितों को फोन पर सभी जगह पूछताछ की पर बबलू कही पता नही चल पाया। खोजबीन पर उसकी लाश तालाब के पास रहस्य मय ढंग से मिली। परिजनों का आरोप है कि उक्त युवक का मर्डर हुआ है । नानपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।थाना प्रभारी त्रिलोकसिह बेस ने कहा कि ग्राम राजावाट में बबलू पिता प्रकाश की लाश मिली है नानपुर थाने में मर्ग कायम कर लिया है जांच की जा रही है। Post navigation झाबुआ – अलीराजपुर राजनीतिक हलचल एजूकेट गल्र्स संस्था ने कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित नर्मदा के गांवों में पहुंचकर वितरित किए राशन पैकेट