जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में आज जनपद पंचायत अध्यक्ष के पति और भारतीय जनता पार्टी के नेता इंदर सिंह चौहान ने सेजगांव मोरासा नानपुर में लाखो रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। नानपुर सरपंच सकरी समर्थ सिंह मौर्य ने राज्य सरकार की अनेकों योजना की जानकारी ग्रामीणों को दी। भाजपा नेता इंदर सिंह चौहान ने कहा कि आज नानपुर में पीएम आवास योजना उज्ज्वला योजना आयुष मान योजना सहित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की योजनाएं हर वर्ग हर समाज के लोगो के लिए बनाई गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था गांव गरीब के छोटे छोटे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिले। लगातार जनहित की योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र वाणी शुभम ने किया। आभार सचिव बहादुर सिंह जमरा ने माना। आज कार्यक्रम में सेकडो कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और ढोल बजाकर स्वागत किया। Post navigation बखतगढ में 71वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के तहत हुआ आयोजन, 18 योजनाओं की जानकारी दी हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान को लेकर हुआ कार्यक्रम