बुरहान बंगड़वाला@खरडू बड़ी 15घंटों से लगातार चल रही बारिश से सापन नदी उफान पर होने से खरडुबडी से ताराघाटी, रोटला, कालीदेवी- मार्ग बंद हो गया और आसपास के ग्रामीणों अपने घरेलू सामान के लिए बाजार में या पारा जाने के लिए नदी पर रुके हुए हैं। साथ ही पास के गांव ताराघाटी से भी खरडू बड़ी घरेलू सामान लेने आने वाले लोग भी उस तरफ रुके हुए। यह लगातार 15 घंटे से चल रही बारिश से पहली बार सापन नदी उफान पर आई जिससे किसान भी खुश है। पंरतु किसानों का कहना यह है कि एक सप्ताह से रिमझिम बारिश से फसलों को नुकसान हो रहा है।मक्का एव सोयाबीन मैं ईलली का पकोप जयादा हो रहा है इतनी दवाई डालने से भी इलली कम नहीं हो रही है जिसके कारण मक्का, सोयाबीन को नुकसान हो रहा हैं।बताया जा रहा है कि अगर जोरों से बारिश होती हैं तो इलली पानी मैं बह जाएगी।अभी तालाबे बहुत कम भरे हुए है। Post navigation 14 दिन बाद रामदेवरा से घर लौटे श्रद्धालु; हुआ स्वागत .. ढोल ग्यारस निकाल के भगवान को करवाया स्नान