रितेश गुप्ता, थांदला बहुप्रतीक्षित नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थांदला का लोकार्पण आज दोपहर 2 बजे विधायक वीर सिंह भूरिया के कर कमलों द्वारा होगा। गौरतलब है कि नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले चार माह से बनकर तैयार था किंतु नवीन भवन के एक गेट पर सांची पॉइंट लगा होने से गेट खुल नहीं पा रहा था और प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा था जिसका समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और बड़ी जद्दोजहद के बाद आखिरकार सांची पॉइंट हटाया गया। तब कहीं जाकर लोकार्पण की राह आसान हुई। इस बारे में कांग्रेस के युवा नेता एवं पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट ने एक जानकारी में बताया की 4 नवंबर दोपहर 2 बजे विधायक वीर सिंह भूरिया के कर कमलों से नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण होगा। उन्होंने नगर की जनता से निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नगर की शान बनने जा रहे नवीन सामुदायिक भवन के लोकार्पण अवसर पर पहुंचकर गरिमामय कार्यक्रम का हिस्सा बने। ) Post navigation कियोस्क संचालकों को एसबीआई अधिकारियों ने दिए निर्देश महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतिस्पर्धा का विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया उद्घाटन