सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर गांव खरडू बडी के साथ इसके आस पास गांव में भी लंपी वायरस का प्रकोप पशुओं में देखने को मिल रहा है। जिसकी पुष्टि गांव के ही पशु चिकित्सा के गो सेवक बदेसिंग भूरिया और पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीमति वर्षा मेड़ा ने की। गो सेवक बदेसिंग भूरिया का कहना है कि इस वर्ष जो अभी नया वायरस आया है जो कि पशुओं में पाया जा रहा है जिसे लंपी वायरस कहते है इसका पता बैल, भैस, केड़े आदि पशुओं में देखने को मिल रहे।हमे भी ग्राम खरडू बड़ी के साथ इसके आस पास के गांव तराघाटी,कांकटी,झकेला,उमरिया वजंत्री, डुंगर फलिया आदि गांवों में लंपी वायरस पशुओं में देखा गया है जिनको मेरे द्वारा वेक्सीन लगा कर इलाज किया गया है। इसके साथ इनके आस पास के पशुओं को भी वेक्सीन लगाई गई। Post navigation राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाकर बच्चों को खिलाई गोली प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण किया