सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के खरडूबडी की शा.उ.मा. विद्यालय में 13 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इसके तहत संस्था में सभी अध्ययन दल छात्र/छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। संस्था में कक्षा एक से बारहवीं तक के आठ सौ छात्र/छात्राओं को गोली खिलाई गई। प्रभारी प्राचार्य जगदीश सोलंकी द्रारा कृमि नाशक गोली खाने से होने वाले फायदे बताए। संकुल प्रभारी शंकर सिंह राठौड़ जन शिक्षक कन्हैया लाल बामनिया एवं स्टाफ़ शिक्षक गायत्री खरवाडिया, अनिता दोहरे, सोहना शेख, कैलाश पाटीदार, आदि द्वारा एल्बेडाजोल गोली का वितरण किया गया। Post navigation चोरों के हौसले बुलंद, आए दिन गांव में होती है चोरी है, जिम्मेदार मौन लंपी वायरस के चपेट में आ रहे पशु, वेक्सिनेशन जारी