हरीश राठौड़, पेटलावद बुधवार को रोजगार सहायकों ने भजिये बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। लगातार 15 दिन से कलमबंद हड़ताल पर बैठे रोजगार सहायकों की सरकार के द्वारा नहीं सुनी जा रही है जिस पर उन्होंने आज जनपद पंचायत के सामने हड़ताल स्थल पर भजिये बनाकर बेचे और सरकार का विरोध किया। रोजगार सहायकों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने स्वयं ही कहा है कि भजिये बेचना भी एक रोजगार है। यदि सरकार हमारी नहीं सुनेगी तो हमें हमारे परिवार का पालन पोषण भजिये बेच कर ही करना होगा। विरोध स्वरूप बुधवार को भजिये बनाकर बेचे गए। Post navigation नप स्वच्छता में नंबर वन हुआ धराशायी, शौचालय में भर रखे उपले खुले में शौच कर रहे पर्यावरण दूषित दो बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 5 हुए लहूलुहान