झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर में माता शीतलाजी का पर्व शीतला सप्तमी बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ नगर में मनाया गया। रोग व्याधि चेेचक आदि बीमारियों से मुक्त रखने के लिए नगर की महिलाओं ने शीतल भोग से माताजी को भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि हेतु पूजा-अर्चना की। नगर के शीतला माता के मन्दिर पर शीतला सप्तमी के पूर्व रात्रि को जागरण कर प्रजापत समाज द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। नगर की महिलाओं द्वारा लंबी-लम्बी कतारों में लगकर रात्रि 12 बजे से ही माता पूजन प्रारंभ कर दिया गया जो कि प्रात: तक जारी रहा। प्रात: से ही नगरवासियों का मन्दिर पर पूजा-अर्चना व दर्शन हेतु आना प्रारंभ हो गया जो पूरे दिन चलता रहा। पूजा अर्चना के उपरांत संध्या को माताजी की शोभायात्रा माताजी के जयकारों के साथ निकाली गई जो कि नगर के परंपरागत मार्गो से होती हुई प्रजापति समाज के भवन स्थित छोटी शीतला माता प्रांगण पर समाप्त हुई। मन्दिर के व्यवस्थापक प्रजापति समाज के अध्यक्ष शान्तिलाल प्रजापत, पुजारी समरथ प्रजापत, महेशचंद्र गढवाल, कैलाश प्रजापत, जगदीश प्रजापत, राजू प्रजापत, वरदीचंद प्रजापत, शम्भूलाल प्रजापत, सचिन प्रजापत, योगेश प्रजापत, बाबुलाल प्रजापत, कालूराम प्रजापत व अन्य सदस्यों द्वारा व्यवस्था को मूर्तरूप प्रदान किया। Post navigation अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई पांच दुकानों को किया जमींदोज अखंड बाइबिल पाठ का हुआ समापन