झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
कैथोलिक डायसिस झाबुआ द्वारा आयोजित अखंड पवित्र बाइबिल का पाठ संपूर्ण झाबुआ डायसिस के लिए 12 मार्च को झाबुआ चर्च से प्रारंभ किया गया था जिसका समापन 19 मार्च को थांदला चर्च में किया गया। समापन के मुख्य अतिथि कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप डॉ बेसिल भूरिया थे। उन्होंने कहा कि बाइबिल ईश्वर का वचन सशक्त एवं हमें सामथ्र्य प्रदान करता है। ईश वचन हमारे कठोरत्तम हृदय को विनम्र बना देता है जिससे हम विनम्र बनकर दूसरों के प्रति प्रेम परोपकार एवं सेवा कर सके। समापन के अवसर पर संत योहन के प्रकाशन ग्रंथ से पढ़ा गया जिसको बिशप डॉ बेसिल भूरिया फादर राजू मैथ्यू, फादर माइकल मकवाना, मास्टर हेमराज मेड़ा, सुकन गरवाल, राजू कटारा, सुभाष भूरिया, पीटर बबेरिया एवं दिव्या चरपोटा ने पढ़ा। पवित्र सुसमाचार का वाचन फादर कासमीर डामोर ने किया। फादर राजू मैथ्यू ने बताया कि संपूर्ण बाइबिल सप्ताह के सातों दिवस 24 घटों पढ़ा गया कुल 168 घंटे में पढ़ा गया। संपूर्ण बाइबिल झाबुआ डायसिस के 28 चर्चों में अलग अलग समय में पढ़ा गया। झाबुआ डायसिस के पीआरओ फादर रॉकी शाह ने बताया कि वीजी फादर पीटर खराड़ी, झाबुआ डिनेरी के डीन फादर स्टीफन वीटी, थान्दला डिनेरी के डीन फादर अन्तोन कटारा, रतलाम डिनेरी के डीन फादर थॉमस केनेडी, फादर कश्मीर डामोर, फादर जामू कटारा, फादर माइकल मकवाना, फादर वीरेंद्र भूरिया, फादर बसंत एक्का तथा समस्त पल्लियों का सराहनीय सहयोग रहा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।
फोटो-3- इश वचन देते बिशप बेसिल भूरिया
फोटो-4- कार्यक्रम में मौजूद समाजजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *