पियुष चन्देल, अलीराजपुर

छोटा उदयपुर-धार रेल लाओं संघर्ष समिति ने क्षेत्रिय सांसद माननीय गुमानसिंह डामोर का ज्ञापन देकर बताया कि अलीराजपुर तक 30 अक्टुम्बर 19 को रेल्वे लाईन का शुभारंभ किया जा चुका है। एक ट्रेन वडोदरा से सबरे 10:10 बजे चलकर अलीराजपुर दोपहर 1:40 बजे आ रही है, एवं शाम को 4:15 बजे वापस वडोदरा के लिये रवाना हो रही है, जो वडोदरा 7:35 बजे शाम को पहुचती है। अलीराजपुर क्षेत्र की जनता की मांग है, कि एक और ट्रेन शाम को अलीराजपुर आकर रात्रि विश्राम करे और सुबह वडोदरा की ओर प्रस्थान करें। ग्राम सेजा स्थित अलीराजपुर का रेल्वे स्टेशन नगर से 7 किलोमीटर दुर होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इस समस्या को देखते हुए नगर के पास दशहरा मैदान पर 5 मिनट का रेल का स्टाॅपेज रखा जावें। वर्तमान में चल रही एक ट्रेन जिसका जाने का समय 4:15 दोपहर का है, जो स्थानिय जनता के अनुकूल नही है, इसलिये यात्री इस टाईम शेड्यूल के कारण अधिक संख्या में यात्रा नहीं कर पा रहे है। इसलिये दुसरी ट्रेन चलाकर सुबह-शाम का समय निर्धारित किया जायें।
रेल्वे विभाग के नियमानुसार वडोदरा से धार तथा इन्दौर तक लिंक होने वाली इस रेल्वे परियोजना मे एक मध्य मे रेल्वे का 100 बेड का होस्पीटल होना आवश्यक है, जो इस छोटा उदयपुर-धार रेल्वे परियोजना की स्वीकृति के समय अलीराजपुर मे बनना प्रस्तावित था। समिति इस पत्र के माध्यम से माॅग करती है, कि इस परियोजना मे शामिल 100 बेड होस्पीटल शीघ्र अलीराजपुर मे निर्माण करवाया जायें। जिससे इस बेकवर्ड आदिवासी-बाहुल क्षेत्र की गरीब जनता को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्राप्त हो सकें। छोटा उदयपुर धार रेल लाओं संघर्ष समिति के पदाधिकारीयों ने सांसद महोदय को उपरोक्त मांगो के संबंध में समक्ष मे मिलकर ज्ञापन प्रेषित किया तथा केन्द्रीय रेल मंत्री महोदय तक ज्ञापन को पहुचाकर ज्ञापन में प्रेषित मांगो को अतिशीघ्र स्वीकृत करवाने एवं रेल सुविधा का विस्तार करने के संबंध में चर्चा की।
सांसद महोदय ने समिति के पदाधिकारीयों को बताया कि मैं शीघ्र दिल्ली जाकर केन्द्रीय रेल मंत्री माननीय पियुष गोयल जी को आपका मांग पत्र एवं मेरा पत्र इस संबंध में संलग्न कर मांगो को स्वीकृत कर निराकरण एवं रेल्वे सुविधा के विस्तार के लिए बात करुंगा तथा मेरा पुरा प्रयास रहेगा की रेल्वे की आपकी मांगो को जनहित में शीघ्र निराकरण हो सके।
उक्त जानकारी समिति के मुख्य सचिव खुर्शीद अली दिवान ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *