लोकेन्द्र चाणोदिया बामनिया
कोरोना महामारी के चलते प्लेटफार्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिये रेलवे द्वारा प्लेटफार्म टिकिट की बिक्री अस्थाई तोर पर रोकी गई थी,जिसे पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल के सभी स्टेशनो पर पुनः तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया है । किंतु इस बार प्लेटफार्म की दरों को दो हिस्सों में बाटा, जिसमे एक दर 30 रुपये ओर दूसरी दर 10 रुपये तय की गई , रतलाम मण्डल के इंदौर,उज्जैन,रतलाम,चित्तौड़गढ़,दाहोद,देवास,नागदा,नीमच एवं मंदसौर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट 30 रुपये प्रति टिकिट एवं शेष स्टेशनो पर 10 रुपये प्रति टिकट निर्धारित किया गया, जानकारी सूत्रों पर आधारित  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *