रितेश गुप्ता @ थांदला थांदला – नगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते कुछ दिनों में बदमाशों द्वारा कई घरों पर ताले तोड़ने, और बाइक चोरी की वारदातें की जा चुकी है। जिनमें में से अभी किसी भी वारदात का खुलासा नहीं हो पाया है। बीते 6 महीने पूर्व भी नगर के पद्मावती नदी घाटी स्थित बांके बिहारी मंदिर पर बदमाशों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। तो वही रविवार सोमवार दरमियानी रात को भी बदमाशों द्वारा बांके बिहारी मंदिर पर चोरी करने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर प्रवेश किया। साथ ही मंदिर की अंदर की चैनल पर लगे ताला को तोड़ने के प्रयास के दौरान आसपास के रहवासियों के जाग जाने पर, वारदात को पूर्ण नहीं कर पाए। मंदिर के समीप नीवासी लोगो द्वारा रात्रि के तकरीबन 2 बजे मंदिर में ताले तोड़ने की किए जाने वाले प्रयासों की आवाज को सुनकर नितिन नागर व अन्य रहवासियों को फोन किया, लोगों के पहुंच जाने पर बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। रात्रि में ही पुलिस को बुलाकर घटना की जानकारी दी गई। मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में हो रही चोरियों से नगर वासियों में दहशत का माहौल है। नगर वासियों ने रपट के समीप, एवं नगर के कॉलोनियों एवं सुने क्षेत्रों में गस्ती बढ़ाने के लिए पुलिस से मांग की है। Post navigation स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी सुमित ने लगाई फांसी, पुलिस की जांच शुरू अभाविप के छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर कुलपतिके नाम सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन