सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी
रामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरडूबडी के लिमखोदरा के रहवासी का दिनेश पिता तोलिया सिंगार गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग कर चले गए थे। जिसके कारण गाँव के लोगों ने आपसी समझौता कर पारा चौकी पर लड़की को उसके पिता को सौंप दिया था। दिनेश के भाइ ने बताया कि जब गुरुवार को लडकी के पिता ने दिनेश को अपने घर खाने के लिए बुलाया। लड़की और लड़के घर से साथ में गया तब यह दोनों गुजरात काम पर चले गए फिर अचानक रात में करीब 8 बजे लड़की के पिता पारु वाखला अपने साथ करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों को लेकर दिनेश के घर पहुंचा व उसकी मां केकडीबाइ से पूछा दिनेश कहां है, तेरा लड़का मेरी लड़की को लेकर भाग गया। यह कहते हुए पारू ने केकड़ीबाई के साथ मारपीट व बदसूलुकी की, जिससे वह वहां से जान बचाकर भाग गइ, तो आरोपियों ने दिनेश के घर में घुसकर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी एवं घर का सामान, नकदी-रुपये लेकर भाग गए। इसके पश्चात पीडि़ता केकड़ीबाई ने पुलिस चौकी पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक आवेदन सौंपा लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, एवं पीडि़ता को आरोपी धमकियां दे रहे हैं जिससे उसे जान से खतरा बना हुआ है।
जिम्मेदार बोल-
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, अभी मैं इसे दिखवाता हूं। जो भी दोषी होगा इस पर कार्रवाई की जाएगी। रामसिंह चौहान, चौकी प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *