लोकेन्द्र चाणोदिया बामनिया सोमवार की सुबह बामनिया नगर में मानो अफरा तफरी सी मच गई, जब रेलवे के कुछ कर्मचारी आर पी एफ बल एक जे सी बी लेकर नगर के मध्य जगह की नपती कर जगह जगह पोल लगाने लगे, जिसमे उपस्थित कर्मियों द्वारा रेलवे लाइन से 106 मीटर तक नगर में नपती कर पोल गाड़ दिए गये, कुछ इसी तरह रेलवे फाटक के पार खवासा नाका पर भी इसी प्रकार की नपती कर दी गई, जिससे रहवासी घबरा गए कई घरों में मायूसी दिखी तो कई कोई रोता नजर आया ! यह नपती रेलवे द्वारा कई बार पूर्व में भी की गई ! झाबुआ लाइव आगाह झाबुआ लाइव अपने पाठकों और बामनिया नगर वासियो को आगाह करता है कि झाबुआ लाइव को अपने सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार किसी प्रकार से कोई चिंता का विषय नही है ! प्राप्त जानकारी अनुसार यह रेलवे का रूटीन काम के अंदर जगह की नपती की जा रही है किसी प्रकार की कोई तोड़फोड़ नही की जाएगी ! Post navigation बड़ी खबर ~ अगर आप रेल यात्रा करते है तो आपके लिए यह ख़बर बहुत जरूरी रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जाने वाली 11 जोड़ी गाडियों के समय में परिवर्तन वह मासूम घर पर अकेली थी, फिर मौका पाकर नाबालिग युवक ने कर दी हैवानियत की सारी हदे पार; बालिका रैफर …