पियुष चन्देल, अलीराजपुर अलीराजपुर के असाडपूरा निवासी रमेश चंद्र भाटी (कंडक्टर) के मकान के ऊपरी तल के कमरे में अचानक रेफ्रिजरेटर में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गयी। मकान के इस कमरे में गुलाब सिंह चौहान अपने परिवार के साथ किराये से रहते है। जब आग लगी उस समय गुलाब सिंह परिवार सहित अपने गृह गांव गए हुए थे। जब कमरे से धुआं निकलते हुए देखा तो आसपास के रहवासियों ने ताला तोड़कर दरवाजा खोला तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया था, और रेफ्रिजरेटर के साथ किचन में रखा सामान स्वाहा हो गया था। तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई गयी। इस हादसे में कोई जान हानि नही हुई लेकिन समान बुरी तरह से जल गया। ) Post navigation राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती पर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती पर पढ़ाया अंहिसा का पाठ