अर्पित पियुष चंदेल, अलीराजपुर
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी के 150 वी जन्म जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 2 अक्टूबर बुधवार को सुबह 11 बजे सिनेमा चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गांधी जयंती कार्यक्रम के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक  कलावती भुरिया, आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, नपा अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ओर कांग्रेसी नेताओं द्वारा महात्मा गांधीजी को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की जाएंगी। कुरेशी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, युवक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, अल्पसंख्यक विभाग, एनएसयूआई,आईटी सेल, पार्षदगण, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ओर कांग्रेसी कार्यकर्तागण एवं पंच-सरपंचगण सादर आमंत्रित होकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *