शालू रामसिंग मुणिया @परवलिया स्व. रुस्तमसिंह चरपोटा मित्रमण्डल और सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 13 सितंबर से ग्राम झापादरा में किया जाएगा। राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ झाबुआ में जिला कार्यवाह, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख दायित्व निर्वाहन कर समाज को नई दिशा देने वाले, सैकड़ो कार्यक्रताओ का एक प्रचारक की भाति निर्माण करने वाले, श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण में अपना योगदान देने वाले धर्म वीर, राष्ट्रवादी रुस्तमसिंह चरपोटा को हिन्दू समाज ने कोरोना काल में खो दिया था। समिति के अध्यक्ष राजेश चरपोटा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 12 सितंबर से टीमों द्वारा एंट्री कराई जा सकेगी। प्रतियोगिता के सभी मैच नॉक आउट प्रणाली से खेले जाएंगे। विजेता टीम को श्री कमलेश मचार जिला पंचायत सदस्य द्वारा 21111 रुपए एवं उपविजेता टीम को मानसिंह वसुनिया द्वारा 11111 रुपए नकद इनाम एवं तृतीय पुरस्कार गुलाबसिंह निनामा द्वारा 5551 रुपए दिए जाएंगे। Post navigation सीसीबी बैंक में मुख्यमंत्री ऋण माफी योजना में नियम विरुद्ध ऋण स्वीकृत कर 1.50 करोड़ की धोखाधड़ी करने पर पुलिस दर्ज की एफआईआर भाजपा व कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को शामिल करने की जबरदस्त होड़; भाजपा के 40 कांग्रेस में तो कांग्रेस के 100 भाजपा में शामिल