बुरहान बंगडवाला खरडूबड़ी खरडुबडी रामा ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले गाँव खरडुबडी में अभी दो दिन से लगातार रिमझिम बारिश से किसानों को चिंता में डाल दिया है। एक तरफ किसानों को गैहु, चना की फसलों को फायदा है और कपास की फसलों को नुकसान हो रहा है।यु भी नवम्बर माह से सापन नदी सुखी पडी है जिसके कारण खरडुबडी के लोगों को नवम्बर माह से जल संकट मे भी परेशान होते हैं ।क्योंकि यहाँ पर ग्राम पंचायत द्रारा नल जल योजना के तहत् सापन नदी से पानी की टंकी तक पाइप लाइन बिछाई गया है और इसी तरह नवसेरी में भी पी एच इ विभाग द्वारा भी नवसारी से भी पाइपलाइन टंकी तक करीब दो हजार फिट पाइपलाइन बिछाइ गया है। पंरतु ग्रामीणों को पानी की समस्या का हल नहीं निकल रहा है। क्योंकि पहले धमोइ तालाब एव सालर पाडा बेराज डेम से झाबुआ के लिए पानी छोडा जाता था तब खरडुबडी के लोगों को पानी मिल जाता था। अब जब धरमपुरी बेराज डेम बन जाने से खरडुबडी के लोगों को पानी की समस्या हो रही जिसके कारण खरडुबडी के लोगों को रोजाना जल संकट झेल रहे हैं जिसका आज तक ग्राम पंचायत द्वारा कोई निराकरण नहीं किया गया और नही पानी के लिए योजना बनाया जा रही है जिसके कारण पानी की समस्या का समाधान हो सके। किसानों का कहना है कि रिमझिम बारिश से गैहु चना की फसलों को फायदा है पंरतु कपास की फसलों को नुकसान हो रहा है और व्यपारियों द्वारा कपास में नमी के कारण भाव गिरा देते हैं। Post navigation गौरव यात्रा का नगर में पहुंचने में ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत खंड स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन