आरिफ हुसैन,चंद्रशेखर आजाद नगर नगर के टाउन हॉल में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया|आयोजन में विकासखंड अंतर्गत विभिन्न शालाओं के दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया| इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर ने दिव्यांग विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी बच्चें काफी होनहार हैं |मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं वे पढ़कर लिखकर अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों की उपस्थिति में जिन बीएसी, जनशिक्षकों,विद्यालयीन शिक्षकों व पालकों ने जो सहयोग किया हैं वे सभी बधाई के पात्र हैं। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी दिव्यांग विद्यार्थी विशेषकर बधाई के पात्र हैं |मैं उन्हें शुभकामना देता हूं। बीआरसी राजेंद्र बैरागी ने कहा कि दिव्यांग विद्यार्थियों का खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन अकल्पनीय व अविश्वनीय किंतु बहुत सराहनीय है। चयनित विद्यार्थी 3 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें। कार्यक्रम में बीएससी अभिषेक डावर, मगनसिंह डावर,वजिया बघेल,हरीश चौहान,राकेश चंगोड़, कुंवरसिंह चौहान, जन शिक्षक रामेश्वर साधव,नाहर सिंह भयडि़या, राजेंद्र बामनिया, शंकर सिंह परमार व लेखापाल रश्मि तोमर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन निलेश शाह व लेखापाल रश्मि तोमर द्वारा किया गया। आभार बीआरसी राजेंद्र बैरागी ने माना। Post navigation रिमझिम बारिश से गेहूं-चने की फसलों का फायदा, तो कपास की फसलों को हो सकता है नुकसान, किसान हुए चिंतित कचरा भरकर ले जा रहा डम्पर पलटा, गंभीर हादसा टला