लवेश स्वर्णकार / पन्नालाल पाटीदार

चुनाव के एलान के बाद आचार संहिता के नियमो का पालन करवाने के लिए रिर्टनिंग अफसर के निर्देश पर पेटलावद तहसील के सभी थाने चौकियों पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जहा ग्रामीणों के आचार संहिता के नियमो की विस्तृत जानकारी दी गई है।बैठक में पुलिस अधिकरियो ने नवरात्र उत्सव पर डीजे लाउड स्पीकर 10बजे बाद नही बजाने के निर्देश दिए है और ऐसा न करने पर कार्रवाही की बात कही है। लेकिन देखा गया कि ग्रामीण इस आदेश को नवरात्र उत्सव पर भी आचार संहिता लगाने की बात कर रहे है ग्रामीणों ने यह भी कह दिया कि इस तरह के आदेश धार्मीक आजादी छीन लेंगे । ग्रामीणों की इन बातों की जानकारी जब रिटर्निंग अफसर हर्षल पंचोली को लगी तो उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी देने की बात कहकर कहा कि हम किसी की धार्मीक आजादी नही छीन रहे बस आचार संहिता को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करवा रहे है। और ग्रामीणों को सुप्रीम कोर्ट के इस आदेशो के तहत ही लाउड स्पीकर 10 बजे बाद नही बजाने को लेकर समझाइस दी जा रही हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *