P. S. Chandel, Alirajpur = पेन्शनर्स एसोसिएशन म.प्र. भोपाल की जिला शाखा आलीराजपुर की मासिक बैठक रविवार दिनांक 07 अक्टोबर 2018 को बुनियादी शाला बस स्टैण्ड के समीप जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री प्रतापसिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सिसौदिया ने बताया कि दिनांक 21 व 22 अक्टोबर 2018 को अखिल भारतीय राज्य पेन्शनर्स महासंघ की बैठक लखनऊ (उ.प्र.) में होने जा रही है, जिसमे मध्यप्रदेश से 10 सदस्यों का पेन्शनर्स दल प्रान्ताध्यक्ष ओपी बुधोलिया के नेतृत्व में जावेगा, जिसमें स्वयं सिसौदिया भी शामिल होगे। पेन्शनरों की गत माह की 2 सितम्बर की बैठक में जिलाध्यक्ष का चुनाव 7 अक्टोबर को किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिसके तहत बैठक में जिलाध्यक्ष सिसौदिया का कार्यकाल पूर्ण होकर, नवीन जिलाध्यक्ष बनाने हेतु सिसौदिया को सर्वानुमति से पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसका प्रस्ताव पेन्शनर्स डॉ. एएम शैख ने रखा व अनुमोदन अनन्तराम मिश्रा ने किया और किसी पेन्शनर ने जिलाध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी नहीं की व सिसौदिया ने इस पद हेतु अपनी सहमति दे दी थी, इसलिए सर्वसम्मती से सिसौदिया को पुनः तीन वर्षो के लिए नवीन जिलाध्यक्ष बनाया गया। सिसौदिया ने सभी पेन्शनरों का आभार माना व पेन्शनरों से संघ के कार्य हेतु एकजुट होकर पुनः सहयोग प्रदान करने की अपील की, जिससे की पेन्शनरों की लंबीत मॉगों के लिए प्रदेश स्तर पर संघर्ष किया जा सके। पेन्शनरों की प्रतिमाह पहले रविवार को होने वाली बैठक 4 नवम्बर को नियत स्थान पर ही होगी। सिसौदिया को संघ के सभी सदस्यों ने बधाइयां दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पेन्शनर्स नटवरसिंह सिसौदिया, सूर्यकान्त उपाध्याय, एचव्हिएस मूर्ति, नरेन्द्रसिंह तॅवर, बाबूलाल चौहान, ओपी करमदिया, केसी सिकरवार, कन्हैयालाल जोशी, छोटेलाल मोदी, अब्दुल मजीद, भेरूसिंह चौहान, सरदारसिंह तॅवर, बालकृष्ण त्रिवेदी, मांगीलाल सूर्यवंशी, रामप्रसाद शर्मा, व्हीएन राम, डोंगरचंद शिंदे, जीएल भाटीया, बाबुसिंह वाघेला, जोगेन्द्र पॅवार, भुवानसिंह मण्डलोई, नाहरसिंह सोलंकी, अशोक कुमार विश्या, आरएस पॅवार, गणपति विश्या, भुरला डावर, आरसी राठोर, रमेशचन्द्र पॅवार, श्रीमति रमा कनेश, मोहनकुमार मंडलोई व एसोसिएशन के मिडीया प्रभारी मनोज उपाध्याय उपस्थित थे। Post navigation रिटर्निंग अफसर हर्षल पंचोली ने जानकारी देकर कहा आचार संहिता में लाउड स्पीकर 10 बजे बाद नही बजाने के आदेश मेरे नही सुप्रीम कोर्ट के है उन्ही के आदेशों का पालन हमको करवाना है मिशन ओडीएफ भ्रमण के लिए शिक्षकों का दल रवाना