इरशाद खान, बरझर बरझर-सेजावाड़ा मार्ग पर चलने वाले पेसेंजर रिक्शा में बैठी रिंगोल की 65 वर्षीय महिला की गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिंगोल पिपरावाव निवासी कमोदी पति रामचंद्र की बरझर हाईस्कूल के समीप रिक्शा से गिर गई जिसके बाद महिला को तत्काल बरझर स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतका के पति रामचंद ने बरझर पुलिस चौकी पर पहुंचकर ड्राइवर वीरेंद्र पिता जोखसिंह भाबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। यह कि उक्त रिक्शा बिना नंबर का है और पुलिस ने रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर रिक्शा जब्त कर लिया। ) Post navigation मंदिर का दरवाजा खोलकर, जैन मंदिर में दान पेटी से चोरों ने चुराए हजारों रुपए स्वच्छता पखवाड़े के तहत व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन विजेता छात्रों को किया पुरुस्कृत