भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रंभापुर सदर बाजार भंडारी मोहल्ला के समीप कुन्थुनाथ जैन मंदिर मे शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने जैन मंदिर को निशाना बना कर मंदिर के बर्तन, व दान पेटी उठाकर पास के खेत मे ले गए व दान पात्र का ताला तोड़ उसमें से नगदी राशि निकाल कर दान पेटी वही छोड़ कर चले गए। मंदिर पुजारी को सुबह जैसे चोरी का पता चला पुलिस को शिकायत की गई।फरियादी संतोष कुमार पिता बाबूलाल भंडारी का कहना है कि मैं रंभापुर कुंतीनाथ जैन स्वेतातांबर रंभापुर मंदिर का व्यवस्थापक हूं और प्रतिदिन मंदिर शाम 8 बजे मंदिर बंद कर ताला लगाया था । आज प्राप्त 6 बजे नरेंद्र कुमार पिता झब्बालालजी भंडारी घूमने निकले तो देखा मंदिर का दरवाजा आधा खुला था तो वहां जाकर देखा तो जैन मंदिर के मुख्य दरवाजे के नीचे पीतल के स्क्रू खोलकर मंदिर का दरवाजा खोलकर मंदिर के अज्ञात चोर प्रवेश कर मंदिर में रखी लकड़ी की दान पेटी चुरा कर ले गया। दान पेटी खोलकर मंदिर के ग्राम पोषक रोड पर गुमा हवारा के खेत के पास तोड़कर दान पेटी में दान स्वरूप राशि लगभग 12 हजार रुपए चुरा ले गए मंदिर में पूजा के बर्तन पीतल के 3 धामा एक दीपक केसर भरने की छोटी कटोरी चुरा ले गया। धामो में जैन मंदिर का नाम लिखा हुआ है । पुलिस ने धारा 447/380 भादवि का मामला दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी चुंडावत, निनामा, रघुवंशी व स्टाफ एवं झाबुआ क्राइम ब्रांच टीम ने डॉग स्क्वॉड द्वारा जाँच की व अज्ञात चोरों की तलाश जारी है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *