सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट 6 जून बुधवार को पिपलियामंडी (मंदसौर) मेंं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी किसान सम्मेलन एवं श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करेंगे। सभा में सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में 100 से अधिक चारपहिया वाहन से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पिपलियामंडी पहुंचेंगे, जिसमें जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, नप अध्यक्ष, पार्षदगण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, मंडल सेक्टर कमेटी पदाधिकारी, युवक कांग्रेस पदाधिकारी, सरपंच,पूर्व सरपंच, एनएसयूआई आईटीसेल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। Post navigation जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की तकनीकी समूह की बैठक में फसल ऋणमान तय किए पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी से बोलेरो जीप चोरी, पुलिस गश्त पर सवालिया निशान