झाबुआ। मंदसौर, नीमच, रतलाम सहित प्रदेश में चल रहे किसानों के आंदोलन के दौरान 6 शहीद किसानों के घर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ सांत्वना देने जा रहे राष्टीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुरूवार को मंदसौर, नीमच की सीमा पर राज्य शासन के निर्देशानुसार गांधी को गिरफ्तार किये जाने पर कांग्रेस  ने गिरफ्तारी का विरोध कर इसे प्रदेश की भाजपा सरकार को हिटलरशाही कानून की संज्ञा दी। उक्त घटना को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जनरल डायर जैसे आदेश जारी कर, अपनी जायज मांगों को लेकर शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों का आक्रोश व गुस्सा उसे शांत करने की बजाय गोलीबारी एवं लाठीचार्ज कर आंदोलन को उग्र करने में बढावा दिया और वे अपने आप को किसान पुत्र कहते है, वही धरती को किसानों के खून से लाल कर रहे है। भूरिया ने घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेने के साथ ही मुख्यमंत्री से तत्काल पद से इस्तीफा देने की मांग की है। जिला कांगे्रस अध्यक्ष निर्मल मेहता, किसान कांगे्रस अध्यक्ष नंदलाल मेण, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, सांसद प्रतिनिधि डा विक्रांत भूरिया, लोकसभा युकां अध्यक्ष आशीष भूरिया, ब्लाक अध्यक्ष हेमचंद डामोर, नगर अध्यक्ष बंटु अग्निहोत्री, प्रवक्ता साबीर फिटवेल, नामदेव आचार्य, हर्ष भटट, शंकरसिंह भूरिया, मनीष व्यास, राजेश भटट, प्रकाश रांका, नाथु ठेकेदार, गौरव सक्सेना, बबलु कटारा, विजय भाबोर, प्रशंात बामनिया, विनय भाबोर, अविनाश डोडियार, पार्षद रशीद कुरैशी, वरूण मकवाना, धुमा भाबोर सहित कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध कर राज्य शासन के इस कत्य की निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *