झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- गुरुवार शाम 6.30 बजे पीपलीपाड़ा में विस्तार तालाब निर्माण कार्य से फारिग होकर मजदूर ट्रैक्टर-ट्राली से अपने घर लौट रहे थे कि अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलटी खा गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्राली में बैठी श्रमिक महिलाएं हैं जिनमें कोदरी बाई, रुपली बाई, राधाबाई, जमुना, सोमानबाई, आरती मंजुबाइर्, पपीता बाई एवं नीतू बाई समेत करीब 20 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर दो मजदूरों की हालत गंभीर होने से उन्हें झाबुआ रेफर किया गया। Post navigation राहुल की गिरफ्तारी का कांग्रेस ने किया विरोध चक्काजाम करने वाले 40 किसानों पर एफआईआर दर्ज