खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के ग्राम खरडु बड़ी के दिवान डामोर ने नर्मदा परिक्रमा पैदल यात्रा दिसंबर महीने में ओंकारेश्वर से आरंभ कि थी जो आज सम्पन्न हुई। कुल 144 दिन की परिक्रमा कर आज आपने गृह ग्राम पहुँचे दिवान डामोर का गांव के मां चामुण्डा माता जी मंदिर पर ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गौड़ के द्वारा फूलमाला एवं श्रीफल और भगवा गमछे से स्वागत किया गया इसी के साथ ही गांव के कालुसिंह डामोर, युवा नेता बीजेपी कापसिंह भूरिया , अर्पित भूरिया, हरीश टांक, अमनसिंह भूरिया , बबलू टांक, शंकर सिंह डामोर, ईश्वर सिंह डामोर आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा दिवान डामोर का पुष्प माला से स्वागत किया गया। Post navigation शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरडू बड़ी में 12वीं में 98% और 10वीं में रहा 90.8% परिणाम फरवरी से सूखी नदी में अचानक आया पानी, ग्रामीणों और किसानों में खुशी की लहर