खरडू बड़ी। झाबुआ जिले के गांव खरडू बड़ी के कालीदेवी पारा मार्ग पर स्थित सापन नदी में बीती रात इतना पानी आ गया कि नदी ऊपर जाने लगी। फरवरी माह से जो नदी सुखी पड़ी थी। उसमे रविवार रात्रि में नदी पुल के ऊपर से गुजर रही थी सुबह सोमवार जब हम मौके पर पहुँचे जब तक भी पानी पुल के ऊपर जा रही थी । नदी में पानी आ जाने से किसानों में भी खुशी है । ग्रामीणों ने बताया कि नदी में पानी आ जाने से मवेशियों के पीने के लिए भी पानी की राहत मिलेगी। अभी तेज गर्मी के चलते नदी में पानी आ जाने से किसानों के मवेशियों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ग्रामीणों ने बताया कि सापन नदी में जो पानी आया है वह धमोई तालाब से छोड़ा गया होगा या फिर जो नर्मदा पाईप लाइन का टेस्टिंग चल रहा है वहाँ से भी पानी आ सकता है जिससे यह पानी गांव की नदी तक पहुँचा। Post navigation राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मण्डल कार्यवाह ने 144 दिन की नर्मदा परिक्रमा पैदल यात्रा कर लौटे डामोर का स्वागत किया पानी की अत्यधिक समस्या के चलते ग्राम पंचायत ने कार्यपालन यंत्री को दिया आवेदन