खरडू बड़ी। झाबुआ जिले में वर्तमान में अत्यधिक गर्मी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है।ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप, कुँए एवं नदी नालों में भी इस अत्यधिक गर्मी के चलते जल स्त्रोत में पानी का स्तर काफी कम हो जाते है जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों व पशु पक्षियों को पानी पीने हेतु काफी समस्या आती है।इन सभी समस्याओं को देखते हुए ।

झाबुआ जिले के रामा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खरडू बड़ी द्वारा ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर खरडू बड़ी एवं लिमखोदरा तहसील रामा में वर्तमान में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए कार्यपालन यंत्री को आवेदन लिखते हुए आवेदन में विवरण किया गया कि नर्मदा सिंचाई परियोजना की पाईप लाइन से गांव में जल प्रदाय करने के लिए ग्राम पंचायत को नर्मदा सिचाई परियोजना से गांव में पानी दिया जाए ताकि गांव में पानी की समस्या दूर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *