खरडू बड़ी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शा. उच्च माध्यमिक विद्यालय खरडू बड़ी में  इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विद्यालय का कक्षा 12वीं का परिणाम जहाँ 98% रहा, वहीं कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने भी 90.8% सफलता दर के साथ विद्यालय एवं जिले का मान बढ़ाया है। कक्षा 12 वी में विपिन मोहनसिंग कटारा 78% एवं पवन कन्हैया लाल परमार  77% अंक हासिल किए प्रथम श्रेणी आया वहीँ कक्षा 10 वी में रोशनी नेवसिंग डामोर 79.8%एवं अंतिम शान्तिलाल पंचाल 78.8% ने प्रथम श्रेणी में अंक हासिल किया।

12वी में 3 विद्यार्थियों एवं 10 वी में 5विद्यार्थियों ने हासिल किए 75% से अधिक अंक

परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के कुल 8 प्रतिभावान विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर ‘डिस्टिंक्शन’ हासिल की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने न केवल उनके अभिभावकों को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है।

सफलता का श्रेय शिक्षकों और मेहनत को

विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य ने इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत का फल है। स्कूल में मिल रही आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण ने भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी विद्यालय परिवार को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी है और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इधर.. पीएम श्री विद्यालय रोटला का बोर्ड परीक्षा में दबदबा: 12वीं में 100% और 10वीं में रहा 98.95% परिणाम

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पीएम श्री विद्यालय रोटला ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विद्यालय का कक्षा 12वीं का परिणाम जहाँ शत-प्रतिशत (100%) रहा, वहीं कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने भी 98.95% सफलता दर के साथ विद्यालय एवं जिले का मान बढ़ाया है। कक्षा 12 वी में राहुल नारायण बामनिया ने 85.6%अंक हासिल किए प्रथम श्रेणी आया वहीँ कक्षा 10 वी में अजय पिता संजू मचार 86.8 अंक हासिल किया।


12 विद्यार्थियों ने हासिल किए 75% से अधिक अंक

परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के कुल 12 प्रतिभावान विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर ‘डिस्टिंक्शन’ हासिल की है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने न केवल उनके अभिभावकों को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है।
सफलता का श्रेय शिक्षकों और मेहनत को
विद्यालय प्रबंधन और प्राचार्य ने इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत का फल है। “पीएम श्री” योजना के तहत स्कूल में मिल रही आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण ने भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी विद्यालय परिवार को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी है और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *