जीवन लाल राठौड़, सारंगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सारंगी मंडल में पथ संचलन निकाला। इस दौरान स्वयं सेवक निर्धारित गणवेश में घोष के साथ नगर मे कदम ताल करते हुए निकले। रास्ते में माताओं-बहनो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर मूलचंद दास हनुमान मंदिर पर हुए बौद्धिक में वक्ता ने कहा हम सौभाग्यशाली है कि हमारा जन्म भारतभूमि पर हुआ है, जहां देवता भी जन्म लेने के लिए तरसते है। चार हिन्दू एक दिशा में तब चलते है जब पांचवा उनके कंधे पर होता है, लेकिन यह कठिन लगने वाला कार्य प. पु. डॉ. केशव बलिराम हेडगेवारजी ने करके दिखाया है। वे जन्मजात देश भक्त थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होते हुए भी डॉक्टर की पढ़ाई की और देश के विशिष्ट 80 डॉक्टर में से एक वे थे उन्होंने घर की आर्थिक स्थिति को न देखकर कोई चिकत्सालय नहीं खोला। उन्होंने मानव चिकित्सा को छोड़ कर हिन्दू समाज की चिकित्सा की और हिन्दू समाज को संगठित किया। संगठित समाज ही सभी समस्याओं का समाधान कर सकता है। संघ व्यक्ति को देश, धर्म के लिए जीना सिखाता है इसीलिए हम सभी को संघ की शाखा में नियमित जाना चाहिए। मुख्य वक्ता ने कहा की व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़ कर राष्ट्र के लिए कार्य कर भारतमाता को परमवैभव पर स्थापित करना है। इस दौरान वक्ता के रूप में जगदीश नीनामा सहजिला धर्म जागरण संयोजक, अर्जुन सोलंकी खंड प्रचार प्रमुख, रामचंद्र डामर खंड शारीरिक प्रमुख और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Post navigation कपास और तुवर के खेत में लगे 95 लाख रुपए के अवैध गांजे के पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज का जन्म उत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया