अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट-
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का तीन दिवसीय युवा शीत शिविर का आयोजन स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। उक्त शीत शिविर में जिले के से 285 स्वयंसेवकों की भागीदारी की। शिविर का आरंभ 23 दिसंबर को होकर उसका समापन रविवार शाम को किया गया। शिविर में अनेक प्रांत, विभाग, जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा बौद्धिक के साथ संघ का क्रमिक विकास और समाज में संघ की भूमिका, वैभवशाली, गौरवमय भारत वर्तमान चुनौतियां, समाधान आदि विभिन्न विषयों के संबंध में मार्गदर्शन अधिकारियों द्वारा दिया गया। शिविर में खेल उत्सव मनाया गया जिसमें कबड्डी, खो-खो, ताला-चाबी, मीनार नामक खेल प्रतियोगिता हुई। इन खेलों के माध्यम से उपस्थित स्वंय सेवकों को खेलों के महत्व की जानकारी दी गई। खेल प्रतियोगिता में आलीराजपुर तहसील प्रथम एवं सोंडवा तहसील द्वितीय रही। विजेता टीम को कर्मयोगी समाज कल्याण संस्थान संस्था प्रभारी रेमसिंह डोडवे द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *