झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जीवनसिंह शेरपुर और जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह झकनावदा का रायपुरिया से झाबुआ की ओर जाते वक्त झाबुआ तिराहे पर रायपुरिया राजपूत करणी सेना की टीम द्वारा उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के इस अवसर पर रायपुरिया के नगर अध्यक्ष प्रवीण कुशवाह, उपसरपंच महेंद्रप्रतापसिंह राठौर, संयोजन शैलेंद्रसिंह, यशपालसिंह राठौर(टेमरिया), रघुवीरसिंह राठौर(बेकल्दा), अमरजीतसिंह राठौर, भावेश सिसौदिया,विकास चौहान, हिम्मतसिंह, किशन कुशवाह, भूपेंद्र चौहान समेत राजपूत समाज के युवा मौजूद थे। Post navigation रायपुरिया क्षेत्र में चोर सिलसिलेवार मंदिरों को बना रहे निशाना, माता मंदिर में लाखों के आभूषण चोरी, भक्तों में रोष पुलिस परिवारों ने कोतवाली परिसर में किया श्रमदान, लगाए सैकड़ों पौधे