झाबुआ, एजेंसीः राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2015 को बूथ एवं जिला स्तर पर मनाया जाएगा। जिला स्तर एवं बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नये जुडे मतदाताओं को ईपीक पहचान पत्र वितरित किये जायेंगे। मतदाताओं को उनके अधिकार एवं उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी। झाबुआ जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम उत्कृष्ट उच्चतर विद्यालय झाबुआ में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। शैक्षणिक संस्थाओ एवं शासकीय कार्यालयो में 24 जनवरी को शपथ दिलाई जायेगी 25 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होने से शैक्षणिक संस्थाओं एवं शासकीय कार्यालयों में 24 जनवरी को शपथ दिलवाई जाएगी। Post navigation शिविर में आते ही पांच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या का हो गया हल भारत पर्व में भगौरिया नृत्य की होगी प्रस्तुति