वीरेन्द्र बसेर, घुघरी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत झाबुआ जिले के संपूर्ण विकास खंडों में समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ,आशा कार्यकर्ताओं ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल के द्वारा घर घर जाकर 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को कृमीनाशन की गोलियां कोविड संक्रमण के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खिलाई जा रही है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राहुल गणावा ने बताया कि संपूर्ण झाबुआ जिले में 1 वर्ष से 19 वर्ष के 621166 बच्चों को 28 सितंबर से 7 अक्टूबर के मध्य कार्ययोजना अनुसार स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारीयों व कर्मचारियों के आपसी समन्वय से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा एवं जनता से अपील की जाती है कि वह अपने 1 वर्ष से 19 वर्ष के समस्त बच्चों को कृमीनाशन की गोलियां जरूर खिलाएं जिससे कि बच्चों का पोषण-स्वास्थ्य एवं एकाग्रता में वृद्धि और कुपोषण,एनीमिया,डायरिया से बचाव संभव हो सके । Post navigation शारदा समूह आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर झाबुआ में लगाई जाएगी प्रदर्शनी समय अवधि में जानकारी नही देने पर जिला पंचायत के लोकसूचना अधिकारी को दिया कारण बताओ नोटिस पूछा क्यों ना लगया जाए 25 हजार का जुर्माना