दिनेश वर्मा, झाबुआ
शारदा समूह ने आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर झाबुआ की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इस दौरान सभी संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा आत्मनिर्भर भारत की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस हेतु सभी संस्थाओं के विद्यार्थियों के 5-5 समूह बनाए गए हैं। केशव विद्या पीठ द्वारा संरक्षित सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वहीं केशव इंटरनेशनल स्कूल द्वारा गुडिया, बांस की टोकरी, मोती के आभूषण विद्यार्थियों द्वारा बनाए जा रहे हैं। बाडकुआं के संस्कार केंद्र में बच्चों को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शारदा विद्या मंदिर सीबीएससी द्वारा सेनेटाइज के उपकरण एवं सजावट की वस्तुएं प्रदर्शित की जाएगी। शारदा विद्या मंदिर एमपी बोर्ड द्वारा डेयरी उत्पाद का महत्व एवं उपयोग एवं पत्तल-दोने बनाने का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *