आलीराजपुर लाईव  के लिये आलीराजपुर से रिजवान खांन की रिपोर्ट। 
स्वर्गीय सरदार वल्लभ पटेल एवं पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमति इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प दिवस के रूप में 31 अक्टुबर 2061 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी। इस संबंध  में आज  सभा कक्ष में कलेक्टर श्री शेखर वर्मा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी विभागो के शासकीय सेवको को इस मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्त विभाग के जिला अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *