अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- मध्यप्रदेश शासन ने आज शाम अचानक कलेक्टर शेखर वर्मा को स्थानांतरित करते हुए उन्हें मंत्रालय में उपसचिव बना दिया। उनकी जगह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 (डायरेक्ट) अधिकारी एवं वर्तमान में हरदा अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ गणेश शंकर मिश्र को अलीराजपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। अलीराजपुर के जिला बनने के बाद यह दूसरे ऐसे कलेक्टर होंगे, जो सीधे भारतीय प्रशासनिक सेवा से आते हैं। लेकिन प्रशासनिक गलियारों में अचानक शेखर वर्मा के तबादले को अलग-अलग नजरिये से देखा जा रहा है। लेकिन हमारे सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आजाद नगर यात्रा के दौरान उनका कई आला अधिकारियों से वैचारिक एवं प्रशासनिक टकराव हुआ था, जिसकी खुन्नस अब इस तबादले के रूप में निकाला जाना बताया जा रहा है। Post navigation राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प दिवस का आयोजन बाईक की आमने सामने की टक्कर मे युवक की मौत