नगर परिषद प्रांगण में सफाई करते अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि.

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
नप अध्यक्ष संगीता भंडारी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने सफाई कर्मियों के साथ मिलकर सफाई अभियान गांधी जंयती पर नगर परिषद पेटलावद द्वारा गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण पश्चात अतिथियों ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत कार्यालय परिसर की साफ सफाई की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर नप उपाध्यक्ष आजाद गुगलिया, एल्डरमैन विनोद भंडारी, मंडल अध्यक्ष शंकरलाल राठौड, माया सत्यनारायण सतोगिया, मंडल महामंत्री प्रकाश मुलेवा, स्वच्छता निरीक्षक आनंद विजय सिंह राठौड सहित कर्मचारीगण उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *