झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- रायपुरिया हायर सेकंडरी स्कूल में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्नेह सम्मेलन का आयोजन हुआ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और आकर्षक प्रस्तुतिया दी यहां छात्रों ने आकर्षक विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई जिसका अतिथियों ने अवलोकन भी किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पेटलावद विधानसभा के युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपसरपंच महेंद्रप्रतापसिंह राठौर ने की ए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच सुखराम मेडा के साथ विशेष अतिथि के रूप में मोतीलाल मालवी एवं थाना प्रभारी एमएल भाबर मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन हेमेंद्र शुक्ला ने आभार नरेंद्रनारायण शुक्ला ने व्यक्त किया। Post navigation स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा बता रही ग्राम पंचायत टीनशेड के यात्री प्रतीक्षालय की सौगात मिलने से यात्रियों में हर्ष, माना सांसद भूरिया का आभार