गौरव कटकानी, कालीदेवी रामा जनपद में हुए कथित घोटाले के आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली । बताया जा रहा है की पवन मिश्रा ने करीब 53 लाख रूपये की राशि अपनी पत्नी के खाते में जमा करवाई थी जिसमे आरोपी की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । मुख्य आरोपी पवन मिश्रा को पहले ही पुलिस ने उत्तरप्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार कर चुकी थी । जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी मिश्रा के पुत्र अर्पण मिश्रा का मोबाइल फोन भी जब्त किया है । फिलहाल आगे की जांच और जारी है एवम और भी कुछ नाम इस घोटाले में उजागर होने की संभावनाएं है । Post navigation रामा जनपद पंचायत के घोटाले का एक अन्य आरोपी गिरफ्तार कालीदेवी थाना मोबाइल और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर